इज़रायल में दर्जनों अमेरिकी लड़ाकू विमान हुए लैंड, वीडियो आया सामने
रूसी चैनल 'RT' के मुताबिक, इज़रायल के टॉप मिलिट्री-सिवेलियन बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दर्जनों अमेरिकी लड़ाकू विमान लैंड कर चुके हैं। RT ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। गौरतलब है कि यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा रही है और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकेबंदी की चेतावनी दी है।