इज़रायल व अमेरिका को करारा जवाब मिलेगा: ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने इज़रायल द्वारा 26 अक्टूबर को ईरान पर किए गए हमले के बाद कहा है, "दुश्मन चाहे यहूदी शासन (इज़रायल) हो या अमेरिका, वे जो कर रहे हैं उसका करारा जवाब मिलेगा।" हालांकि, खामनेई ने जवाबी कार्रवाई के समय या दायरे के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है।