इज़रायल व हमास के बीच संघर्ष विराम के लिए काहिरा में उच्च स्तरीय वार्ता रही बेनतीजा
इज़रायल व हमास के बीच करीब 10 महीने से जारी युद्ध पर अस्थाई संघर्ष विराम लगाने के लिए काहिरा (मिस्त्र) में उच्च स्तरीय वार्ता रविवार को बेनतीजा समाप्त हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने हमास के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की लेकिन हमास ने प्रत्यक्ष रूप से इस वार्ता में भाग नहीं लिया।