इज़रायल से संघर्ष के बीच ईरान ने अपने नागरिकों से वॉट्सऐप डिलीट करने को कहा
इज़रायल से संघर्ष के बीच ईरान ने अपने नागरिकों से मोबाइल और अन्य डिवाइस से वॉट्सऐप डिलीट करने को कहा है। ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित इस अपील में बिना किसी विशेष सबूत के आरोप लगाया गया है कि वॉट्सऐप इज़रायल को भेजने के लिए यूज़र्स की जानकारी एकत्र करता है। हालांकि, वॉट्सऐप ने आरोपों को खारिज किया है।