हिंदुओं के अपमान पर इजरायल ने मांगी माफी, महावाणिज्य दूत बोले- धर्मगुरू की बातों से घिन आती है
इजरायली महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने हिंदू धर्म/भारतीयों पर विवादित टिप्पणी करने वाले यहूदी धर्मगुरू रब्बी योसी मिजराही के बयान की कड़ी निंदा करते हुए भारत/हिंदुओं से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मिजराही की बातें घिनौनी हैं और वह यहूदी समुदाय या इजरायल का प्रतिनिधित्व नहीं करते। मिजराही ने हिंदुओं की गाय पूजा/भारतीय डॉक्टरों पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।