इज़राइल में फंसी आंध्र की चारों महिलाएं सुरक्षित हैं: राज्य की सरकारी संस्था एपीएनआरटीएस
आंध्र प्रदेश की सरकारी संस्था नॉन-रेज़िडेंट तेलुगू सोसाइटी (एपीएनआरटीएस) की चीफ एग्ज़ीक्यूटिव हेमलता रानी ने कहा है, "इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच इज़रायल में फंसी राज्य की चारों महिलाएं सुरक्षित हैं।" उन्होंने कहा, "एपीएनआरटीएस चारों महिलाओं के साथ संपर्क में है और एपीएनआरटीएस ने आंध्र प्रदेश के प्रवासियों की इज़रायल से आपातकालीन वापसी की व्यवस्था भी की है।"