इज़रायल का दावा- गाज़ा के अल शिफा अस्पताल से मिला हमास के हथियारों का ज़खीरा
इज़रायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें गाज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के एमआरआई यूनिट से भारी मात्रा में हमास के हथियारों का ज़खीरा मिला है। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने मशीनों के पीछे एके-47, मैगज़ीन व ग्रेनेड छिपाकर रखे थे और सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दिए थे।