इज़रायल के 2 'जासूसों' की वेस्ट बैंक में की गई हत्या, भीड़ ने शवों को खंभे से लटकाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्ट बैंक में शुक्रवार रात फिलिस्तीनियों ने इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ के लिए जासूसी करने के आरोप में 2 लोगों की हत्या कर दी। भीड़ ने शवों को लातें मारीं, सड़कों पर घसीटा और बिजली के खंभे से लटका दिया। हत्या से पहले के फुटेज में दोनों कथित तौर पर जासूसी की बात स्वीकारते दिख रहे हैं।