इज़रायल के 'आयरन डोम' ने हमास द्वारा दागे गए सैकड़ों रॉकेटों को किया नष्ट
इज़रायल के 'आयरन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हमास द्वारा इज़रायल पर दागे गए सैकड़ों रॉकेटों को इंटरसेप्ट कर उसे नष्ट कर दिया है जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। हमास के एक सैन्य कमांडर के अनुसार, इज़रायल पर 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम युद्ध लड़ रहे हैं और जीतेंगे।"