इज़रायल के खिलाफ युद्ध में हमास का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं: हिज़बुल्लाह
ईरान समर्थित लेबनान के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह ने कहा है कि वह इज़रायल के खिलाफ युद्ध में हमास का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, "कार्रवाई करने का समय आने पर हम कदम उठाएंगे।" हाल ही में इज़रायल पर लेबनान की तरफ से मिसाइल दागी गई थीं जिसके बाद इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई की थी।