इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी को दी बधाई
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी। नेतन्याहू ने 'X' पर लिखा, "यह भारत और वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।" वहीं, इसके बाद पीएम मोदी ने नेतन्याहू द्वारा बधाई देने पर उन्हें धन्यवाद कहा।