इज़रायल के मंत्री ने कहा- 'गाज़ा पर परमाणु बम गिराना भी एक विकल्प है'; नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया

हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इज़रायल के हेरिटेज मंत्री ऐमीचाई एलियाहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि गाज़ा पर परमाणु बम गिराना भी एक विकल्प है। इस बयान के बाद इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एलियाहू को अनिश्चितकाल तक सरकारी बैठकों में शामिल होने से रोक दिया। नेतन्याहू ने कहा, "एलियाहू की टिप्पणी वास्तविकता पर आधारित नहीं है।"

Load More