इज़रायल द्वारा ढेर किए गए हमास के टॉप 'आतंकियों' की तस्वीरें हुईं जारी
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने ढेर किए गए हमास के प्रमुख 'आतंकियों' की तस्वीरें जारी की हैं। आईडीएफ ने लिखा, "हमास नरसंहार करने वाला आतंकी संगठन है। हम हमास को खत्म कर देंगे।" इज़रायल द्वारा मारे गए हमास के आतंकियों में अली कादी, मुएताज़ ईद, ज़कारिया अबू मामार, जवाद अबू शमाला, बिलाल-अल-केदरा और मेराद अबू मेराद शामिल हैं।