इज़रायल ने की हमास द्वारा जारी वीडियो में अपनी पहचान बता रही महिला सैनिक की मौत की पुष्टि
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने हमास द्वारा गाज़ा में बंदी बनाई गई नोआ मर्सिआनो नामक 19-वर्षीय महिला सैनिक की मौत की पुष्टि की है। गौरतलब है, हमास ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया था जिसमें मर्सिआनो अपनी पहचान बता रही थीं और फिर उनकी तरह दिखने वाली एक महिला की लाश दिखाई गई जिसे मर्सिआनो की लाश बताया गया।