इज़रायल ने गाज़ा के नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए 3 घंटे का समय दिया
इज़रायली डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने उत्तरी गाज़ा व गाज़ा के नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए 3 घंटे का समय दिया है। बकौल आईडीएफ, वह सुबह 10:00-1:00 बजे (स्थानीय समय) तक इस जगह कोई ऑपरेशन नहीं करेगा। आईडीएफ ने लोगों से कहा कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं और उत्तरी गाज़ा से दक्षिण की तरफ चले जाए।