इज़रायल ने गाज़ा में हमास के पॉलिटिकल चीफ के घर पर दागी मिसाइल
हमास से जुड़े अल-अक्सा रेडियो ने बताया है कि एक इज़रायली ड्रोन ने हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये के गाज़ा स्थित घर पर मिसाइल दागी। हानिये 2019 से गाज़ा पट्टी के बाहर हैं और तुर्की या कतर में रह रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय उनके परिवार का कोई सदस्य घर पर था या नहीं।