इज़रायल ने मुझे ज़िंदगी दी है, मैं उसके मुश्किल वक्त में उसे नहीं छोड़ सकती: भारतीय नर्स
कर्नाटक की एक 41-वर्षीय नर्स ने कहा है कि वह हमास-इज़रायल युद्ध के बीच इज़रायली सरकार की मदद करने को तैयार है। प्रमीला प्रभु नामक नर्स ने कहा, "इज़रायल ने मुझे ज़िंदगी दी है...मैं उसके मुश्किल वक्त में अपने देश नहीं जा सकती।" उन्होंने कहा कि उनके तेल अवीव-याफो वाले घर से एक किलोमीटर दूर बम विस्फोट हुए हैं।