इज़रायल ने रातभर में गाज़ा में 500 से अधिक ठिकानों पर किए हमले
इज़रायल की वायुसेना के मुताबिक, उन्होंने रातभर में गाज़ा पट्टी में हमास और इस्लामिक जिहाद के आतंकियों के 500+ ठिकानों पर लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर, विमान और तोपों से हमला किया। बकौल वायुसेना, हमास के 7 कमांड सेंटर और इस्लामिक जिहाद कमांड के एक सेंटर पर हमला किया गया। इज़रायल डिफेंस फोर्स ने हमास के हमले को '9/11' जैसा बताया है।