इज़रायल ने लेबनान में शीर्ष हिज़बुल्लाह कमांडर को किया ढेर
इज़रायल ने दक्षिण लेबनान में शीर्ष हिज़बुल्लाह कमांडर विसम अल-तविल को ढेर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायल ने एक सीमावर्ती गांव में विसम और एक अन्य हिज़बुल्लाह लड़ाके की कार पर हमला किया था। हमास द्वारा इज़रायल पर 7 अक्टूबर को हमला किए जाने के बाद से इज़रायल-लेबनान सीमा पर 130 से अधिक हिज़बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं।