इज़रायल ने हमास से युद्ध के बीच किया आपातकालीन सरकार का गठन
इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई के बीच हमास को 'जड़ से खत्म करने के लिए' बुधवार को आपातकालीन सरकार का गठन किया। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'युद्ध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए' पूर्व रक्षा प्रमुख और विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज़ के साथ वॉर कैबिनेट के गठन को मंज़ूरी दी। युद्ध में अब तक 1,200 इज़रायलियों की मौत हुई है।