इज़रायल पर हमास के हमले का ईरान की संसद में मनाया गया जश्न; 'इज़रायल खत्म होगा' के लगे नारे

इज़रायल पर फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के हमले का ईरान की संसद में शनिवार को जश्न मनाया गया और वहां सांसदों ने 'इज़रायल मुर्दाबाद', 'इज़रायल का होगा विनाश', 'अमेरिका मुर्दाबाद' व 'फिलिस्तीन की जीत होगी' समेत कई नारे लगाए। गौरतलब है कि हमास के हमले में इज़रायल में अब तक 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Load More