इज़रायल में 7 अक्टूबर के हमलों का नेतृत्व करने वाले हमास कमांडर को मारा गया: इज़रायली सेना
इज़रायली सेना ने 7 अक्टूबर को इज़रायल में हमलों का नेतृत्व करने वाले हमास के कमांडर अली कादी को मार गिराया है। सेना ने कहा, "हमास के सभी आतंकवादियों का यही हाल होगा।" इज़रायल ने बताया कि अली को 2005 में इज़रायली नागरिकों की हत्या/अपहरण के लिए पकड़ा गया था लेकिन एक संधि के तहत रिहा कर दिया गया था।