इज़रायल में जुड़वां बच्चों को छिपाकर हमास से लड़ते हुए कपल की हुई मौत; 12 घंटे बाद मिले बच्चे
इज़रायल में हमास के हमले के बीच एक कपल ने अपने 10 महीने के जुड़वां बच्चों को छिपा दिया और हमास के लड़ाकों से लड़ते-लड़ते कपल की मौत हो गई। इज़रायली अधिकारियों के मुताबिक, जुड़वां बच्चों को 12 घंटे से अधिक समय बाद बचाया गया। इज़रायल ने 'X' पर कपल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आप वीभत्सता की...कल्पना करिए।"