इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अजय'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि भारत ने युद्धग्रस्त इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है। उन्होंने कहा कि वापस आने के इच्छुक भारतीयों के लिए स्पेशल चार्टर फ्लाइट्स और अन्य इंतज़ाम किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के तहत इज़रायल के लिए कल पहली विशेष उड़ान संचालित की जाएगी।