इज़रायल में बंद हुआ अल जज़ीरा

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने देश में अल जज़ीरा के संचालन को बंद करने का फैसला किया है। नेतन्याहू ने 'X' पर लिखा, "इज़रायल में उकसाने वाला चैनल अल जज़ीरा बंद कर दिया जाएगा।'' इस निर्णय में अल जज़ीरा के कार्यालयों को बंद करना, प्रसारण उपकरण ज़ब्त करना और केबल-सैटेलाइट कंपनियों से चैनल काटना शामिल है।

Load More