इज़रायली सेना ने फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के साथ युद्ध के बीच कहा है कि इज़रायल में हमास के करीब 1,500 लड़ाकों के शव मिले हैं। इससे पहले, इज़रायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा था कि उसने हमास से जुड़े 200 स्थानों पर हमला किया है। वहीं, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "लड़ाई हमास ने शुरू की, खत्म हम करेंगे।"