इज़रायल में सड़कों पर घूमते हमास के हथियारबंद लोगों के वीडियो सामने आए
इज़रायल की सड़कों पर शनिवार को घूमते फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के हथियारबंद लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें वे गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। हमास के लोग गाज़ा पट्टी से इज़रायल की सीमा में दाखिल हुए हैं। हमास ने 5,000 रॉकेट दागने के बाद 2,000 रॉकेट और दागे हैं।