इज़रायल में हमास के हमले का एक कारण 'आईएमईईसी' हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इज़रायल में हमास के हमले का एक कारण 'भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' (आईएमईईसी) हो सकता है जिसमें पूरे क्षेत्र को रेल-रोड से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है...लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि यह एक कारण है।" इस कॉरिडोर की घोषणा जी-20 समिट के दौरान हुई थी।