इज़रायल युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री ने हमास प्रमुख से की मुलाकात

इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह से मुलाकात की। 'रॉयटर्स' के अनुसार, दोनों की मुलाकात दोहा (कतर) में हुई और मुलाकात का एक वीडियो भी जारी किया गया है। बकौल रिपोर्ट, अमीराब्दुल्लाहियन ने इज़रायल को गाज़ा पर अपने हमले बंद करने की भी चेतावनी दी है।

Load More