इज़रायल व हमास की जंग के बीच स्वदेश लौट रहे हैं विदेश में रह रहे इज़रायली लोग
इज़रायल व हमास की जंग के बीच विदेश में रह रहे इज़रायली लोग स्वदेश लौट रहे हैं। इथियोपिया के अदीस अबाबा से इज़रायल के तेल अवीव पहुंचे विमान में तालियां बजाते इज़रायली नागरिकों का वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि इज़रायल ने रिकॉर्ड 3 लाख नागरिकों को सेना की रिज़र्व ड्यूटी के लिए बुलाया है।