इज़रायल सरकार ने सार्वजनिक जगहों से फिलिस्तीन के झंडे को हटाने के दिए आदेश
इज़रायल सरकार ने पुलिस को सार्वजनिक स्थानों से फिलिस्तीनी झंडे हटाने के आदेश दिए हैं। इज़रायली मंत्री इतामार बेन-गवीर ने कहा कि फिलिस्तीनी झंडा लहराना आतंकवाद का समर्थन करने जैसा है और ऐसा नहीं हो सकता कि कानून तोड़ने वाले आतंकवादी झंडे लहराएं। दरअसल, पिछले हफ्ते एक फिलिस्तीनी कैदी के रिहा होने पर उसके स्वागत में झंडे लगाए गए थे।