इज़रायल से युद्ध के बीच हमास, हिज़बुल्लाह और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष नेताओं ने की मुलाकात
इज़रायल-हमास के युद्ध के बीच लेबनान के हिज़बुल्लाह के प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह ने हमास के उप-प्रमुख सालेह अल-अरौरी और इस्लामिक जिहाद के प्रमुख जियाद अल-नखला से मुलाकात की है। साथ में बैठे तीनों नेताओं की एक तस्वीर भी जारी की गई है। बैठक में इज़रायल विरोधी तीनों समूहों ने कथित तौर पर आपसी सहयोग जारी रखने का समझौता किया।