इज़रायल-हमास की जंग के बीच इज़रायल पहुंचे यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
इज़रायल-हमास की जंग के बीच यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक गुरुवार को इज़रायल पहुंचे और अपने दौरे के दौरान वह इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे। सुनक ने कहा कि वह आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए इज़रायल के साथ खड़े हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इज़रायल पहुंचे थे।