इज़रायल-हमास के युद्ध के बीच कांग्रेस ने किया फिलिस्तीन का समर्थन
इज़रायल-हमास के युद्ध के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने एक बैठक में प्रस्ताव पेश कर फिलिस्तीन का समर्थन किया है। कांग्रेस ने कहा, "सीडब्ल्यूसी फिलिस्तीनी लोगों के ज़मीन, स्वशासन और आत्मसम्मान व गरिमा के साथ जीवन के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है। सीडब्ल्यूसी तुरंत युद्धविराम और...बातचीत शुरू करने का आह्वान करती है।"