इज़रायल-हमास के युद्ध के बीच राजस्थान में यहूदी धार्मिक स्थल की सुरक्षा बढ़ाई गई
इज़रायल पर हमास के हमले के बाद अजमेर (राजस्थान) स्थित यहूदी धार्मिक स्थल 'खबाद हाउस' की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'खबाद हाउस' की निगरानी के लिए मेवाड़-भील कोर के 8 सशस्त्र जवान और पुलिस की स्पेशल टीम के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, अजमेर में मौजूद करीब 350 इज़रायली पर्यटकों को दिल्ली भेजा गया है।