इज़रायल-हमास जंग में अब तक 33,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे गए: गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इज़रायल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 33,482 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है जबकि 76,049 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 122 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है, इज़रायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से युद्ध जारी है।