इज़रायल-हमास युद्ध के बीच चीन ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में तैनात किए 6 युद्धपोत
रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायल-हमास युद्ध के बीच चीन ने पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में 6 युद्धपोत तैनात किए हैं। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, ये युद्धपोत मस्कट तट से अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे। हमास के हमले के बाद अमेरिका द्वारा इज़राइल के करीब युद्धपोत और विमान तैनात करने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है।