इज़रायल-हमास युद्ध के बीच दिल्ली में इज़रायली दूतावास व राजदूत के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा
इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास और राजदूत के आधिकारिक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चांदनी चौक (दिल्ली) स्थित यहूदियों के सामुदायिक केंद्र चाबड़ हाउस की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। युद्ध के बीच इज़रायल और गाज़ा में 1,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।