इज़रायल-हमास युद्ध के बीच रूस ने की सीज़फायर की अपील
फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास और इज़रायल के युद्ध के बीच रूस ने शनिवार को सीज़फायर की अपील की। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़करोवा ने कहा, "हम फिलिस्तीन और इज़रायल से तत्काल सीज़फायर, हिंसा रोकने और संयम रखने की अपील करते हैं।" बकौल रूस, बल का प्रयोग कर इसका समाधान नहीं निकाला जा सकता, बातचीत ही इसका हल है।