इज़रायल-हमास युद्ध में आम नागरिकों की मौत की हम कड़ी निंदा करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़रायल-हमास युद्ध में आम नागरिकों की मौत की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "यही समय है जब ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक हितों के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हम...देख रहे हैं कि पश्चिम एशिया क्षेत्र की घटनाओं से नई चुनौतियां उभर रही हैं...हमने बातचीत और कूटनीति पर ज़ोर दिया है।"