इज़रायलियों को बंधक बनाकर गाज़ा ले जाने पर हमें ₹8 लाख व एक अपार्टमेंट मिलेगा: आतंकी
इज़रायल के सुरक्षाबलों ने 7 अक्टूबर के हमले में शामिल हमास के आतंकियों का एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक आतंकी बोल रहा है, "इज़रायलियों को बंधक बनाकर गाज़ा ले जाने पर हमें $10,000 (₹8 लाख से अधिक) का स्टाइपेंड और एक अपार्टमेंट दिया जाएगा।" हमास के हमले में इज़रायल में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई है।