इज़रायली सेना ने गाज़ा में गलती से अपने 5 सैनिकों को मारा
इज़रायल और हमास में जारी युद्ध के बीच इज़रायली सेना ने गाज़ा पट्टी में गलती से अपने 5 सैनिकों को मार दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेना के टैंकों ने एक शरणार्थी शिविर पर हमला किया था जहां सैनिक इकट्ठा थे। इज़रायली सेना ने कहा कि इस हमले में कुछ सैनिक घायल भी हुए हैं।