इज़रायली सेना ने राफा क्रॉसिंग के फिलिस्तीनी हिस्से पर किया कब्ज़ा
इज़रायल के आर्मी रेडियो ने मंगलवार को बताया कि इज़रायली सेना ने दक्षिणी गाज़ा में मिस्र की सीमा स्थित राफा क्रॉसिंग के फिलिस्तीनी हिस्से पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। बकौल इज़रायली सेना, राफा में हज़ारों हमास लड़ाकों और दर्जनों बंधकों को कब्ज़े में रखा गया है। गौरतलब है, एक दिन पहले इज़रायल ने राफा पर हवाई हमला किया था।