इज़रायली सेना ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए 4 लोगों को छुड़ाया

इज़रायल की सेना ने बताया है कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को बंधक बनाए गए 4 लोगों को गाज़ा के नुसीरात इलाके से छुड़ाया गया है। इज़रायली सेना के मुताबिक, बंधकों को नुसीरात के दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल पर हमला कर करीब 250 लोगों का अपहरण कर लिया था।

Load More