इज़रायली हमलों के बाद गाज़ा के एक अस्पताल में मिली सामूहिक कब्र में मिले 300 से अधिक शव
गाज़ा के सिविल डिफेंस वर्कर्स के अनुसार, इज़रायली हमलों के बाद नासेर अस्पताल परिसर में मिली सामूहिक कब्र में 300 से अधिक शव मिले हैं और कुछ शवों के हाथ-पैर भी बंधे हुए हैं। इज़रायल ने इस पर कहा कि शवों को इज़रायली सेना ने नहीं दफनाया है। वहीं, यूएन ने कहा कि इन खबरों ने उसे डरा दिया है।