यूपी में ओवरलोड वाहनों से वसूली का चैट-ऑडियो वायरल, इटावा में कोतवाल सस्पेंड
यूपी के इटावा में ओवरलोड वाहनों से ऑनलाइन रिश्वत और वसूली का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP ने सहसो कोतवाल राजेंद्र विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वायरल चैट और ऑडियो में प्रति वाहन ₹2,000 की वसूली का ज़िक्र है। मामले की जांच SP सिटी बबीता सिंह को सौंपी गई है।