इटली के एयरपोर्ट पर तूफान के कारण खिलौनों की तरह पलटने लगे प्लेन, वीडियो आया सामने
इटली के फोर्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को भीषण तूफान आने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। तूफान के दौरान 120 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे कई प्लेन खिलौनों की तरह इधर-उधर पलट गए और एक छोटा यात्री प्रोपेलर विमान उल्टा पलट गया। इसी दौरान टस्कनी (इटली) में 2-घंटे में 8,000 बार बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं।