इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी संग तस्वीर शेयर कर दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मेलोनी ने 'X' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "इटली-भारत के बीच गहरा संबंध है और मुझे भरोसा है कि हम साथ मिलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।" उन्होंने आगे लिखा, "हमारी रणनीतिक साझेदारी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।"

Load More