इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तस्वीर शेयर कर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने X पर एक तस्वीर शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं...मुझे विश्वास है कि हम इटली और भारत की दोस्ती और सहयोग को मज़बूत करना जारी रखेंगे ताकि आने वाली वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना किया जा सके।"