इटली के बेलकास्त्रो शहर के मेयर एंटोनियो टोर्किया ने लोगों के 'बीमार होने पर रोक' का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य शहर में अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को उजागर करना है। बकौल मेयर, करीब 1,300 की आबादी वाले शहर में आधे बुज़ुर्ग हैं और यहां स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहते हैं व वीकेंड-छुट्टियों में डॉक्टर नहीं मिलते।